Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चैनपुर सीएचसी में चल रहा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान – महिलाओं की हो रही मुफ्त जांच
Jharkhand

चैनपुर सीएचसी में चल रहा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान – महिलाओं की हो रही मुफ्त जांच

By Shiwam KeshriSeptember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचकर निःशुल्क जांच का लाभ उठा रही हैं। अभियान के तहत महिलाओं की टीवी स्कैनिंग, ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड समेत अन्य जांचें की जा रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि यह पहल महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों की शुरुआती पहचान कर समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अक्सर लापरवाही या संसाधनों की कमी के कारण समय पर जांच नहीं करा पातीं, जिससे कई बार गंभीर बीमारियां देर से पता चलती हैं। ऐसे में यह अभियान उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। अभियान में शामिल डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य मजबूत होगा तो पूरे परिवार पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासकर मातृत्व स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी समस्याओं को रोकने में यह कार्यक्रम अहम भूमिका निभाएगा। स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने भी इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल महिलाओं को सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि गांव-गांव में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है। अभियान में अभी तक सैकड़ों महिलाएं जांच करा चुकी हैं और आने वाले दिनों में और अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर जांच अवश्य कराएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

RECENT ADDA.

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल, जिले में खुले सहायता एवं सुविधा केंद्र

June 8, 2026

जागृति अभियान बना मिसाल, सात केंद्रों पर 235 यूनिट रक्त संग्रह

June 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.