फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रात में बिगड़ी तबीयत और थम गई सांसें, हवलदार सागर हेंब्रम नहीं रहे

Saraikela news: कपाली थाना में पदस्थापित हवलदार सागर हेंब्रम की कुचाई स्थित उनके पैतृक घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह दुखद घटना बीती रात की बताई जा रही है। अचानक हुई इस मौत से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Saraikela news: कपाली थाना में पदस्थापित हवलदार सागर हेंब्रम की कुचाई स्थित उनके पैतृक घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह दुखद घटना बीती रात की बताई जा रही है। अचानक हुई इस मौत से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पत्नी विषंगी हेंब्रम ने बताया कि उनके पति कपाली थाना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिनों के लिए अपने घर कुचाई आए हुए थे। रात के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद घर पर ही उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही कुचाई थाना को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हवलदार सागर हेंब्रम अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और चार पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विभाग के सहकर्मियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram