Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति : 203 करोड़ की लागत से खुलेंगे 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट
#Trending

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति : 203 करोड़ की लागत से खुलेंगे 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

By Muzaffar HussainJanuary 21, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 203 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) की स्थापना की जाएगी। इस पहल से झारखंड देश के अग्रणी सार्वजनिक स्वास्थ्य मॉडल के रूप में उभरेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। उनका स्पष्ट उद्देश्य है कि हर ब्लॉक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर जांच, सटीक आंकड़ों का संकलन और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी बीमारी या महामारी से पहले प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके। इस योजना का सबसे अधिक लाभ आदिवासी, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को ब्लॉक स्तर पर एक विकेंद्रीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां क्लिनिकल सेवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। ये यूनिट्स निगरानी (सर्विलांस), योजना निर्माण, आपातकालीन तैयारी और समन्वित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के लिए ब्लॉक स्तर की प्रमुख संस्थागत इकाई के रूप में कार्य करेंगी।

प्रत्येक BPHU में एक मौजूदा स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संस्थान—जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल या ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला (BPHL) और ब्लॉक हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) सेल शामिल होंगे। इससे रोगों की समय पर पहचान, स्वास्थ्य जोखिमों का आकलन और प्रमाण-आधारित निर्णय लेना आसान होगा।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक क्षेत्र की जनसंख्या के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्नयन करना है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां अब तक स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित रही हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) और 15वें वित्त आयोग के सहयोग से स्थापित होने वाली 245 BPHU झारखंड को एक मजबूत, लचीली और जन-केंद्रित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की ठोस नींव प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहल झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और राज्य को देश में एक मिसाल के रूप में स्थापित करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.