फॉण्ट कनवर्टर NEW

चास प्रखंड में पहली बार स्वास्थ्य मेला, मुफ्त इलाज से खुश लोग

Bokaro News: स्वास्थ्य,शिक्षा एवं कल्याण विभाग झारखंड सरकार की और से चास प्रखंड के पिंड्राजोरा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय चिकित्सा मेला शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी चास के प्रदीप कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: स्वास्थ्य,शिक्षा एवं कल्याण विभाग झारखंड सरकार की और से चास प्रखंड के पिंड्राजोरा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय चिकित्सा मेला शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी चास के प्रदीप कुमार सीचएसी प्रभारी अनील कुमार ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर बी डी ओ चास ने कहा कि स्वास्थ्य भारत स्वास्थ्य झारखंड की परिकल्पना को साकार करने एंव मिशन को मजबुती प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रखंडो में यह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा की जिले के पिंड्राजोरा में यह पहला कार्यक्रम है। पिंड्राजोरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनील कुमार ने बताया कि इस शिविर की आयोजन से इस क्षेत्र के लोगो को काफी लाभ मिल रहा है। शिविर में सभी विभाग के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा के पश्चात् मुफ्त में दावा दी जा रही है।

शिविर में आंख, कान, गला, दांत, पेट, यक्ष्मा, टीवी, गर्ववती महिला, शिशु रोग के विशेषज्ञों द्वारा जांच के अलावे वैक्सीन टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध थे। पिंड्राजोरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया कृष्ण पद महतो ने सरकार की इस कदम को सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा जगत की एक नई उपलब्धि बतायी। इससे विशेषकर चिकित्सकों का लाभ लोगो को लेना चाहिए। मौके पर डाक्टर अविनाश कुमार झा, डाक्टर गणेश कुमार, डाक्टर शिव नारायण महतो, डाक्टर निले,रीता कुमारी,मुखिया पशुपति कुमार उपमुखिया राजकुमार गोप विधायक प्रतिनिधि संजय लाल महतो, जयदेव दुबे,योगेश्वर महतो, रीना कुमारी,कंचन कुमारी, संगीता सिंहा, राजीव रंजन, भुषण कुमार, किशोर दास, जितेन्द्र कुमार,राधेश्याम सिंह चौधरी, साधु चरण महतो, बैंजो देवी, गीता सिंहा आदि लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram