फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

हजारीबाग मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, एक पैर में लगी गोली

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक अपराधी घायल हुआ, दो गिरफ्तार किए गए और मौके से अवैध पिस्तौल व मोटरसाइकिल बरामद की गई।
राहुल दुबे गिरोह
केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस और गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई ह, एक अपराधी को गोली लगने से घायल है। भाग रहे दूसरे अपराधी को भी पुलिस ने दबोचा।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में लेवी वसूलने की तैयारी में थे।

Read more: बिल्डर से ₹5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, राहुल दुबे गिरोह पर आरोप

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद केरेडारी थाना और पगार ओपी की संयुक्त टीम ने बुकरु गांव के पास ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में एक अपराधी घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध पिस्तौल और बाइक बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग एसपी अमन कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद ने मौके का निरीक्षण किया।

Read more: उरीमारी में फायरिंग की साजिश नाकाम, राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार राहुल दुबे गिरोह के नेटवर्क और लेवी वसूली से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram