फॉण्ट कनवर्टर NEW

बड़ी वारदात से पहले धरा गया कुख्यात गैंग, हथियारों संग 10 आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने अपराध पर बड़ी चोट करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बघरैया फुटबॉल मैदान के पास की गई, जहां सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने अपराध पर बड़ी चोट करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बघरैया फुटबॉल मैदान के पास की गई, जहां सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए थे।

इस खबर को भी पढ़ें : राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी पिस्टल और बम के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दस अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवराज सिंह उर्फ शिवा, प्रीत कुमार उर्फ पवन, पीयूष कुमार सिंह, प्रेम कुमार, बादल, विक्रम कुमार राम, मोहित सिंह, राजू कुमार, विशाल कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी रामगढ़ जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने इनके पास से पांच देसी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और ये गिरोह पहले भी रंगदारी और फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2025 को उरीमारी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली थी। इसके बाद पुलिस ने एसडीपीओ सदर अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया था।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram