Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | हजारीबाग नाबालिग भाई-बहन की नृशंस ह’त्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand

हजारीबाग नाबालिग भाई-बहन की नृशंस ह’त्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग डबल मर्डर मिस्ट्री का हज़ारीबाग़ पुलिस ने किया खुलासा, ओला शोरूम कर्मी निकला कातिल; दोस्ती का झांसा देकर दो मासूमों का अपहरण, श्मशान घाट में की निर्मम हत्या; 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी की कोशिश भी, मोबाइल दिलाने का लालच बना जाल, सीसीटीवी से मिला सुराग
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 3, 2026Updated:June 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले में नाबालिग भाई-बहन की सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मोबाइल दिलाने का लालच देकर दोनों बच्चों का अपहरण किया और बाद में उनकी निर्मम हत्या कर दी।

दोस्ती का झांसा देकर दो मासूमों का अपहरण

जानकारी के अनुसार, कटकमदाग थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. आमिर ने अपने 11 वर्षीय बेटी और 3 वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों बच्चे ओला शोरूम के पास से अचानक गायब हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को 31 मई 2026 को सिंदूर स्थित श्मशान घाट के पास बच्ची का शव मिला। इसके बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें समीप स्थित एक कुएं से उसके छोटे भाई का शव भी बरामद किया गया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस द्वारा जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी संजीत पासवान तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह ओला शोरूम में कार्यरत था और बच्ची उसे पहले से जानती थी।

11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी की कोशिश भी, मोबाइल दिलाने का लालच बना जाल

आरोपी के अनुसार, 27 मई को उसने मोबाइल दिलाने के बहाने दोनों बच्चों को अपनी स्कूटी पर बैठाया और उन्हें सिंदूर श्मशान घाट ले गया। वहां सुनसान स्थान का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध और शोर मचाने पर उसने बच्ची का गला घोंट दिया। वारदात का राज खुलने के डर से उसने उसके 3 वर्षीय भाई की भी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को प्लास्टिक के बोरे में भरकर एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और प्लास्टिक का बोरा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले का शत-प्रतिशत उद्भेदन कर लिया गया है। इस कार्रवाई में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेष जांच दल और स्थानीय थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
अपराध समाचार झारखंड पुलिस डबल मर्डर नाबालिग हत्या हजारीबाग
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Ashish Singh
  • Website

With 11 years of experience, Ashish Kumar Singh began his career as a Sub-Editor and Desk In-Charge. He has worked with media organisations such as Rashtriya Khabar and Chanakya Mantra in editorial and newsroom management roles. He also possesses seven years of experience in digital journalism and is currently working as a Sub-Editor with a private organisation.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.