फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा की कार्रवाई, छोले में मिला औद्योगिक रंग

Hazaribagh News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में अचानक जांच अभियान चलाया। 27 सितंबर को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो0 मंजर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस जांच में कारमेल स्कूल के पास संजय साव के ठेले और पुराना बस स्टैंड स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में अचानक जांच अभियान चलाया। 27 सितंबर को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो0 मंजर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस जांच में कारमेल स्कूल के पास संजय साव के ठेले और पुराना बस स्टैंड स्थित निहारिका शॉपी पर बिक रहे छोले में औद्योगिक रंग पाया गया। विभाग की टीम ने गांव पर ही दूषित छोले को नष्ट कर दिया।

संचालकों को जारी किए कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान होटल और रेस्तरां संचालकों को परिसर की सफाई, खाद्य सामग्री की शुद्धता और रसोइयों द्वारा मास्क, कैप, एप्रन पहनने के निर्देश दिए गए। ठेला-खोमचे संचालकों को भी चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित रंग और रसायनों का उपयोग न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी।

टीम में शामिल सदस्य

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्यों विकाश शर्मा, सुरज कुमार, शशि भूषण मुंडा तथा चालक धनेश्वर कुशवाहा ने भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram