फॉण्ट कनवर्टर NEW

हटिया स्टेशन पर मानव तस्करी नाकाम, दो नाबालिगों की बची जिंदगी

Ranchi News: रांची रेल मण्डल में मानव तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। 16 दिसंबर 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की ‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट’ (AHTU) ने एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा, जो दो

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची रेल मण्डल में मानव तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। 16 दिसंबर 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की ‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट’ (AHTU) ने एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा, जो दो मासूम बच्चियों को काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाने की फिराक में था।

10 हजार का लालच और चेन्नई की टिकट

जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर वीआईपी गेट के पास मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को पुलिस ने रोका। उसके साथ 12 और 13 साल की दो लड़कियां थीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने उन्हें चेन्नई में घरेलू काम दिलाने और हर महीने 10,000 रुपये वेतन का झांसा दिया था। आरपीएफ ने उसके मोबाइल से बच्चियों की तस्वीरें और यात्रा के टिकट बरामद किए हैं, जो व्हाट्सएप के जरिए किसी गिरोह को भेजे गए थे।

सफल ऑपरेशन में शामिल टीम और कानूनी कार्रवाई

कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर निरीक्षक रूपेश कुमार और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चियों को सुरक्षित बचाया। आरोपी को एएचटीयू/कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बच्चियों को संरक्षण के लिए प्रेमाश्रय, रांची भेजा गया है। इस टीम में एस आर कुजूर, सूरज राजबंशी और अन्य जांबाज कर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram