Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»हरियाणा के सीएम सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास पर हुई चर्चा
India

हरियाणा के सीएम सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

By Samsul HaqueOctober 26, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम की पीएम के साथ राज्य के विकास के संबंध में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं व योजनाओं पर चर्चा व विचार-विमर्श हुआ। पीएम से मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि पीएम के नेतृत्व में आने वाले समय में केंद्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास की गति को तीव्रता से आगे बढ़ाएगी और विकास के मामले में नॉनस्टॉप हरियाणा – बढ़ता हुआ हरियाणा होगा।

सैनी ने कहा कि पीएम के साथ कई अहम विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि पीएम ने कहा है कि हरियाणा में विकास की गति में तीव्रता लाएं ताकि लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाया जा सके। सीएम ने कहा कि हम हरियाणा को विकास की दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगें। इन परियोजनाओं के अंतर्गत गुरुग्राम में मेट्रो रेल व रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का विस्तारीकरण होगा तो वहीं सराय कालेखां से पानीपत तक जाने वाली आरआरटीएस परियोजना को करनाल तक बढ़ाने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी और उनका सफर सुगम व सरल होगा।

हरियाणा विधानसभा में महिलाओं की इस बार बेहतर संख्या होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ अभियान की शुरुआत हरियाणा के पानीपत से की थी और पिछले 10 सालों में वर्तमान मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। धान के उठान व खरीद के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 17 प्रतिशत तक के नमी वाले धान के एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए और इस संबंध में यदि किसी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

हरियाणा में राज्यसभा सीट के उम्मीदवार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि इस बारे में पार्टी का केन्द्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है। इसी प्रकार, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है और जे.पी. नड्डा द्वारा हरियाणा को ल़क्ष्य दिया गया है, जिसके तहत विधायक को 20 हजार तथा सांसद को 30 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य मिला है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व प्रत्याशी इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रहा है।

कांग्रेस द्वारा विपक्ष का नेता न चुने जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और कांग्रेस में द्वंद्व चल रहा है। कांग्रेस में विपक्ष की भूमिका भी चिंताजनक है, क्योंकि कांग्रेस व इंडी गठबंधन के लोग झूठ फैलाने का काम करते है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम ने आयुष्मान कार्ड जैसी योजना सभी के लिए लागू की है परंतु कांग्रेस व इंडी गठबंधन के लोग इसमें भी कमी निकालते हैं जबकि इस योजना का लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है।

इस खबर को भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर के जाति जनगणना बयान पर पीएम मोदी ने दी तारीफ
इस खबर को भी पढ़ें : पीएम मोदी से मिले लॉकहीड मार्टिन सीईओ, जानिए क्या हुई बात
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.