फॉण्ट कनवर्टर NEW

पाँच महीनों से अंधेरे में हरिजन बस्ती, खराब ट्रांसफार्मर से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गाँव के हरिजन बस्ती में पिछले लगभग पाँच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आधी बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह

अपनी भाषा में पढ़ें

जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गाँव के हरिजन बस्ती में पिछले लगभग पाँच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आधी बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह कुछ ही दिनों में खराब हो गया। इसके बाद से अब तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बस्ती के लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि बस्ती में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

जारी से सहयोगी मोहम्मद शोएब अख्तर की खबर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram