World News: फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका की ओर से गाजा में युद्धविराम के प्रस्ताव को मान लिया है। यह प्रस्ताव ट्रम्प के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने दिया था। इस नए प्रस्ताव में 10 इजराइली बंधकों की रिहाई और 70 दिन का युद्धविराम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव में इजराइल की तरफ से कई फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई भी शामिल है।

अभी तक इजराइल ने इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले इजराइल और हमास के बीच 19 जनवरी को सीजफायर हुआ था। हालांकि दो महीने बाद यानी 18 मार्च को इजराइल ने सीजफायर तोड़कर गाजा में कई जगह पर मिसाइल अटैक करके कर दिया था जिस पर दुनिया के कई देशों ने नाराजगी जताई थी और इजराइल पर बैन लगाने की बात कही थी।

इजराइल ने गाजा पट्टी के 77 फीसदी हिस्से पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने रविवार को किया था। उन्होंने इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। बयान में कहा गया है कि इजराइली सेना ने बफर जोन, सुरक्षा कॉरिडोर और भारी गोलाबारी के जरिए गाजा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को अपने कब्जे में लिया है।

Share.
Exit mobile version