फॉण्ट कनवर्टर NEW

रातों-रात उजड़ गया घर! तीन लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हॉस्पिटल रोड में सोमवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हॉस्पिटल रोड में सोमवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

घर का ताला तोड़ चोरों ने मचाई लूटपाट

पीड़ित गोरागों केवर्तो और उनकी पत्नी पूजा केवर्तो ने बताया कि घटना के समय वे घर पर मौजूद नहीं थे। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया गया कि अलमारी का लॉक टूटा पड़ा है और सामान बिखरा हुआ है।

पुलिस ने की जांच शुरू, CCTV से मिले सुराग की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram