फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल तक दरिंदगी, आरोपी अब सलाखों में

Chaibasa News: रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक युवक ने शादी का सब्जबाग दिखाकर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ लंबे समय तक दरिंदगी की। जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब जाकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक युवक ने शादी का सब्जबाग दिखाकर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ लंबे समय तक दरिंदगी की। जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब जाकर इस खौफनाक सच का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है।

दो साल तक धोखे में रखकर किया यौन शोषण

मामले का खुलासा तब हुआ जब ठाकुरा गांव मुंडा टोली के बांगो चाम्पिया ने गुवा पुलिस से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि जगन्नाथपुर के डिपासाई निवासी कृष्णा सिंकु ने उनकी नाबालिग बेटी को अपनी बातों के जाल में फंसाया था। आरोपी पिछले दो सालों से शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग की मासूमियत का फायदा उठाया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

पुलिस की छापेमारी और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चाईबासा एसपी के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ अजय कुमार केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्णा सिंकु को उसके गांव डिपासाई से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2033 की धारा 65(1) और पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया है, जहाँ पुलिस उसका बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, लेकिन इलाके के लोग इस घटना से आक्रोशित हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram