फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रीय मंच पर गूंजा गुमला का नाम सुजल कुमार ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

गुमला जिले ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। गुमला के सुजल कुमार ने इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में झारखंड टीम के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला जिले ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। गुमला के सुजल कुमार ने इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में झारखंड टीम के लिए कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।

सुजल कुमार आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, गुमला में कोच मनोज कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता ने गुमला की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से स्थापित किया है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस उपलब्धि पर सुजल को बधाई देते हुए कहा कि
“गुमला के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सुजल की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।”

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष महावीर राम लोहरा ने कहा कि सुजल की उपलब्धि पूरे झारखंड प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है और आने वाले समय में गुमला से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

इस सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभात रंजन तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज साहू, प्रशिक्षक मनोज कुमार, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित ग्रामीण कोच रिजवान अली, महिला आवासीय केंद्र की कोच बिना केरकेट्टा एवं अन्य प्रशिक्षकों सहित जिले के खेल प्रेमियों ने सुजल को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram