गुमला। जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में गुमला जिला प्रशासन की पहल निरंतर जारी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, जिला वीबीडी सलाहकार शर्मिला शर्मा द्वारा आज विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला वीबीडी सलाहकार ने इस अवसर पर बताया कि गुमला जिले में अब तक कुल 419 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से फाइलेरिया के कारण दिव्यांग हुए व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि यह प्रशासनिक प्राथमिकता है कि फाइलेरिया से प्रभावित सभी दिव्यांगजनों को चिह्नित करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएं, ताकि वे सरकार की सभी योजनाओं और लाभों का त्वरित लाभ उठा सकें। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद, लाभुकों ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।



