फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

गुमला :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग परिवार एवं मारवाड़ी युवा मंच, गुमला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में “सामूहिक योग – स्वस्थ्यम 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन स्थानीय बिरसा मुंडा पार्क में किया गया। प्रातःकालीन वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग परिवार एवं मारवाड़ी युवा मंच, गुमला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में “सामूहिक योग – स्वस्थ्यम 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन स्थानीय बिरसा मुंडा पार्क में किया गया। प्रातःकालीन वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों की भारी भागीदारी देखने को मिली और पूरा परिसर योगमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात इसकी व्यापक सहभागिता रही। योग शिविर में जहां पांच वर्ष के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं सत्तर वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने भी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास किया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों का एक ही मंच पर एकत्र होकर स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन के उद्देश्य से योग करना कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आकर्षण रहा। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित संजय जी ने सरल एवं प्रभावी तरीके से योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम बताते हुए नियमित योग करने की प्रेरणा दी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक शंकर जाजोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन के कारण कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गुमला के अध्यक्ष संजीव मालानी, कोषाध्यक्ष भूषण नर्सरिया, रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल, वरिष्ठ सदस्य नटवर लाल अग्रवाल सहित मंच के सभी पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।मारवाड़ी युवा मंच, गुमला शाखा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं के माध्यम से स्वयं की यात्रा है। आज गुमला के नागरिकों ने एकजुट होकर स्वस्थ, सकारात्मक और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram