फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर गुमला प्रशासन मुस्तैद

Gumla News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 30 दिसम्बर को प्रस्तावित गुमला आगमन ने जिले की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर रायडीह के मझगांव तक, प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है जिसे भेदना नामुमकिन है। रविवार को जिला उपायुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Gumla News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 30 दिसम्बर को प्रस्तावित गुमला आगमन ने जिले की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर रायडीह के मझगांव तक, प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है जिसे भेदना नामुमकिन है। रविवार को जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने रायडीह स्थित मझगांव और शंख मोड़ के कार्यक्रम स्थल पर तैनात होने वाले हजारों पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों को संयुक्त रूप से ‘बैटल रेडी’ मोड में रहने के निर्देश दिए।

प्रोटोकॉल में चूक की कोई गुंजाइश नहीं ज्वाइंट ब्रीफिंग के दौरान डीसी प्रेरणा दीक्षित का रुख बेहद सख्त और स्पष्ट था। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि यह कार्यक्रम उच्चतम प्रोटोकॉल श्रेणी का है, इसलिए अनुशासन और समयबद्धता में रत्ती भर भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और पार्किंग से लेकर इमरजेंसी यूनिट तक, हर इंच की समीक्षा की गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित पॉइंट पर समय से पहले तैनात हो जाएं और अंतिम क्षणों की चेकिंग सुनिश्चित करें।

आसमान से जमीन तक कड़ी निगरानी वहीं, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने सुरक्षा का ब्लूप्रिंट साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर की चूक स्वीकार्य नहीं होगी। पूरे रूट लाइन की एंटी-सबोटाज जांच की जा चुकी है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसपी ने बताया कि रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान इस तरह बनाया गया है कि आम जनता को कम से कम परेशानी हो, लेकिन सुरक्षा पर कोई आंच न आए।

क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और मेडिकल इमरजेंसी यूनिट को भी ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। अधिकारियों ने आज खुद एयरपोर्ट और पूरे रूटलाइन का भौतिक निरीक्षण किया। गुमला अब अपनी बेटी और देश की राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पूरी तरह से पलकें बिछाए तैयार खड़ा है।

इस खबर को भी पढ़ें : धालभूम बना ‘नो-फ्लाइंग जोन’; राष्ट्रपति के स्वागत में जमशेदपुर तैयार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram