Bokaro News: बोकारो जिले के चास इलाके स्थित मानसरोवर ब्लॉक डी में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने लोहा व्यवसायी प्रदीप तलबलिया के आवास पर छापा मारा। यह छापेमारी टैक्स चोरी की आशंका के तहत की गई है। विभाग की कार्रवाई सुबह से ही जारी है।

सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। जीएसटी टीम में आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो सात गाड़ियों में चास पहुंचे। चास थाना पुलिस टीम की सहायता कर रही है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

टैक्स दस्तावेजों की गहन जांच जारी

सूत्रों के अनुसार, जीएसटी अधिकारी व्यवसायी के लेन-देन और टैक्स रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त भी किए गए हैं। प्रदीप तलबलिया से कारोबार से जुड़े लेन-देन की जानकारी मांगी जा रही है।

इलाके में छापेमारी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पड़ोसी भी जांच की कार्रवाई को देखने के लिए जुट गए। जीएसटी विभाग को उम्मीद है कि इस छापेमारी से टैक्स चोरी और अनियमित लेन-देन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी।

Share.
Exit mobile version