फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्टेशन से GRP ने 40 लाख नगदी के साथ धरा व्यक्ति को.. जानें कहां?

कोडरमा। जीआरपी कोडरमा ने नगद 40 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जीआरपी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटी रकम के साथ कोडरमा से कोलकाता जाने वाला है। इसके बाद जीआरपी ने कोडरमा स्टेशन परिसर पर गश्त

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा। जीआरपी कोडरमा ने नगद 40 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जीआरपी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटी रकम के साथ कोडरमा से कोलकाता जाने वाला है। इसके बाद जीआरपी ने कोडरमा स्टेशन परिसर पर गश्त बढ़ा दी। स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म संख्या 3 पर मंगलवार की शाम संदेह होने के बाद एक व्यक्ति को एक बैग के साथ पकड़ा गया।

बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसमें 20 से 25 लाख रुपया नगद है, परंतु बैग की तलाशी लेने के बाद जब रकम की गिनती की गई तो 40 लाख रुपया नगद बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति की पहचान अमित कुमार, पिता सुनील बरनवाल, ग्राम सिकंदरा, जिला जमुई, बिहार के रूप में हुई है। अमित ने बताया कि वह सोना चांदी का व्यवसाय करता है और कोलकाता आभूषण खरीदने के लिए नगद पैसे लेकर जा रहा था। वह कोडरमा स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन से कोलकाता जाने वाला था।

इसके बाद जीआरपी ने उसे पैसे से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा तो उसने एक दिन का समय मांगा। उसके पास से ट्रेन का टिकट भी बरामद नहीं हुआ। एक दिन समय बीत जाने के बाद भी उसने पैसे से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि राशि बरामदगी के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार उक्त व्यक्ति को आयकर विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बरामद रुपए की जब्ती सूची बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को एक दंडाधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया गया था। एसडीओ द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार रवि की देखरेख में जप्ती सूची बनाई गई। अब आयकर विभाग पूरे मामले की जांच करेगा। जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार से पूछे जाने पर कि इस संबंध में जीआरपी में कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है या नहीं, तो उन्होंने बताया कि रुपए से जुड़ा मामला आयकर विभाग का है, विभाग के अधिकारियों के आने के बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram