फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्रिज़ली विद्यालय के आयुष विज्ञान प्रतिभा खोज में राज्य स्तर के लिए चयनित

कोडरमा ।।ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र आयुष सिन्हा ने विद्यार्थी विज्ञान मन्थन (वी.वी.एम.) 2025–26 में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए राज्य स्तरीय चरण में प्रवेश किया है।विद्यार्थी विज्ञान मन्थन देश की सबसे बड़ी डिजिटल आधारित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, जिसका आयोजन विज्ञान भारती

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा ।।ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र आयुष सिन्हा ने विद्यार्थी विज्ञान मन्थन (वी.वी.एम.) 2025–26 में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए राज्य स्तरीय चरण में प्रवेश किया है।विद्यार्थी विज्ञान मन्थन देश की सबसे बड़ी डिजिटल आधारित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, जिसका आयोजन विज्ञान भारती (विभा), नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूज़ियम्स (एन.सी.एस.एम.) – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी.) – शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है।19 और 23 नवम्बर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में आयुष ने अपनी वैज्ञानिक समझ, विषयगत पकड़ और विश्लेषण क्षमता के आधार पर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। उनकी सफलता में विज्ञान शिक्षिका एवं मेंटर शालिनी सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उनके अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय के नवाचार–उन्मुख वातावरण को और सशक्त बनाती हैं।विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि आयुष की जिज्ञासा, अनुशासन और निरंतर प्रयास उनकी सफलता का आधार हैं।इस अवसर पर सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सी.सी.ए. संयोजक राजीव रंजन सिंह, तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने आयुष, उनके मेंटर तथा अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।आयुष की यह उपलब्धि विद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा तथा नवाचार के प्रति प्रेरणा जगाती है। ग्रिज़ली विद्यालय उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएँ देता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram