फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामलला दर्शन से संगम स्नान तक, चाईबासा की भव्य धार्मिक यात्रा

Chaibasa News: माघ मेला के शुभ अवसर पर महाकाल परिवार चाईबासा की ओर से अयोध्या धाम यात्रा 2026 का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक यात्रा प्रातः 10:00 बजे चाईबासा से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: माघ मेला के शुभ अवसर पर महाकाल परिवार चाईबासा की ओर से अयोध्या धाम यात्रा 2026 का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक यात्रा प्रातः 10:00 बजे चाईबासा से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को महाकाल परिवार के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाइयों को भगवा रंग का वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनकी मंगलमय व सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

यह यात्रा अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगी। इसके पश्चात श्रद्धालु काशी (बनारस) में दर्शन-पूजन करेंगे तथा विंध्यवासिनी धाम और प्रयागराज में पवित्र संगम स्नान कर पुनः चाईबासा लौटेंगे। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना बताया गया।

इस यात्रा में मुख्य रूप से चंद्र निषाद, विजय ठाकुर, बिट्टू साव, शिव साव, तोशी नाग, विजय निषाद, बिल्लू कुमार, रौनक साव, पार्वती देवी, गुंजन कुमारी, बलदेव तिवारी, पहलाद तिवारी, राजेंद्र कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
महाकाल परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार की यात्राएं समाज में धार्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। श्रद्धालुओं ने यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram