फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में एल फोर एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, उमड़े श्रद्धालु

Jamshedpur: सिदगोड़ा स्थित एल फोर एरिया दुर्गा पूजा एवं काली पूजा सार्वजनिक कमेटी के पूजा पंडाल का गुरुवार की रात विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ अर्णव मिश्रा, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरम और झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: सिदगोड़ा स्थित एल फोर एरिया दुर्गा पूजा एवं काली पूजा सार्वजनिक कमेटी के पूजा पंडाल का गुरुवार की रात विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ अर्णव मिश्रा, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरम और झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में मां दुर्गा की आराधना के साथ समाज में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरम ने दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ पूरी सुरक्षा के बीच होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में 356 पूजा पंडालों के माध्यम से दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ रहकर ही त्योहारों का वास्तविक आनंद लिया जा सकता है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि जमशेदपुर के सभी वर्गों के लोगों के जीवन में खुशहाली आए और शहर निरंतर तरक्की करे।

पूजा कमेटी के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस और सद्बुद्धि की प्रतीक हैं। उनकी सच्ची आराधना तभी सार्थक होगी, जब लोग अपने विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। उन्होंने महिला, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग की भावना रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता करना और समाज में सद्भाव बनाए रखना भी शक्ति की उपासना का महत्वपूर्ण स्वरूप है।

संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्थान पर वर्ष 1950 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों से यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस वर्ष भी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

समारोह में झारखंड सेफ्टी चीफ इंस्पेक्टर मनीष सिंह, जुस्को के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल भटनागर, सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महासचिव सुनील श्रीवास्तव, शारदानंद शर्मा और संरक्षक सुनील सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram