फॉण्ट कनवर्टर NEW

देवघर में 24 अगस्त को दिखेगा भव्य ड्रोन शो

देवघर में श्रावणी मेले के दौरान 24 अगस्त की शाम लोगों और श्रद्धालुओं को खास ड्रोन शो देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से शिवलोक परिसर के पास शाम 7 बजे के बाद लाइट एंड साउंड ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : देवघर में श्रावणी मेले के दौरान 24 अगस्त की शाम लोगों और श्रद्धालुओं को खास ड्रोन शो देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से शिवलोक परिसर के पास शाम 7 बजे के बाद लाइट एंड साउंड ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान सैकड़ों स्वदेशी ड्रोन आसमान में उड़ेंगे और भगवान शिव से जुड़ी आकृतियां व धार्मिक प्रतीक बनाएंगे। नीली और पीली रोशनी से बाबा बैद्यनाथ की महिमा को डिजिटल रूप में दिखाया जाएगा।

आयोजकों के मुताबिक, यह शो करीब 5 किलोमीटर के दायरे से दिखाई देगा। लोग अपने घरों की छतों या खुले स्थानों से भी इसे देख सकेंगे।

पिछली बार मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।

देवघर में इस तरह का डिजिटल ड्रोन शो दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। श्रावणी मेले में यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम पेश करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram