फॉण्ट कनवर्टर NEW

लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा

Jamshedpur news: इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। आज की पूजा के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। आज की पूजा के प्रबंधक असीम पाठक थे। मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय और उनके साथियों ने करायी।

विनोद पांडेय ने बताया कि सबसे पहले शांति पाठ किया गया। शांति पाठ के बाद संकल्प दिलाया गया। संकल्प दिलाने के बाद गरुड़ भगवान की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। गरुड़ भगवान के पूजन के बाद आरती और आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इसके बाद गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान की प्रतिमा अधिष्ठापित की गई।

इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, अनिकेत सावरकर, ऱाघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुशील, इंद्रजीत सिंह, उदय मंडल, गोल्डन पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram