अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला/पालकोट :-पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेंग पंचायत स्थित ऐतिहासिक कोलेंग गढ़ में माघ द्वितीय जतरा समिति के तत्वावधान में भव्य जतरा महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कलाकारों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंगल भोक्ता शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री सोनू इक्का एवं प्रकाश नारायण सिंह ‘गुड्डू’ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। समाजसेवी कमल साहू कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को नई ऊर्जा मिली।
जतरा समिति के अध्यक्ष केशरी साहू, सचिव भीम साहू, कोषाध्यक्ष आनंद साहू, संरक्षक गोपाल साहू एवं मुखिया संरक्षक कमल साहू की अगुवाई में आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायक सरिया बड़ाईक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं नृत्यांगना मनीषा कुमारी और सुष्मिता कुमारी के मनमोहक नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। मंदिर वादक हिल्स महतो के पारंपरिक वादन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य संरक्षक कमल साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। वहीं प्रखंड मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और एकता के संदेश के साथ हुआ।
रिपोर्ट- रोहित कुमार साहू

