फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व उपमुखिया हत्याकांड पर सख्त रुख, ग्रामसभा ने लिया बड़ा सामुदायिक निर्णय

Chakradharpur news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के गुईगांव में सोमवार को आयोजित ग्रामसभा में पूर्व उपमुखिया स्वर्गीय संजय बोयपाई हत्याकांड को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। गांव के पारंपरिक पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के गुईगांव में सोमवार को आयोजित ग्रामसभा में पूर्व उपमुखिया स्वर्गीय संजय बोयपाई हत्याकांड को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। गांव के पारंपरिक पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं कथित साजिशकर्ता बीजू चौधरी के परिवार के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

ग्रामसभा में वक्ताओं ने कहा कि संजय बोयपाई क्षेत्र के सक्रिय और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उनकी हत्या से गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक न्यायिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक समाज को इस मामले में अपनी एकजुटता दिखानी होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आरोपी परिवार को किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक या सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। ग्रामसभा के निर्णय का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी सामुदायिक स्तर पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। सभा के अंत में दिवंगत संजय बोयपाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram