फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट का उद्घाटन

बोकारो में एनटीपीसी के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। टूर्नामेंट 18 से 27 अगस्त तक सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित किया जा

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: बोकारो में एनटीपीसी के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। टूर्नामेंट 18 से 27 अगस्त तक सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 900 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। इनमें लगभग 600 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

तीरंदाज तीन प्रमुख कैटेगरी में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ी पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल करने के लिए मुकाबला कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से झारखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बोकारो में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों के पहुंचने से खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। आने वाले दिनों में देश के शीर्ष तीरंदाजों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram