Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»महिलाओं की स्वावलंबन से लेकर रोजगार सृजन तक सरकार की प्राथमिकता : हेमंत
#Trending

महिलाओं की स्वावलंबन से लेकर रोजगार सृजन तक सरकार की प्राथमिकता : हेमंत

By Muzaffar HussainNovember 27, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ramgarh : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) पहुंचकर शहीद सोबरन सोरेन के 68वें शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष यह दिन हम सभी को उन बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने झारखंड की अस्मिता को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने शहीद सोबरन सोरेन को अपने दादा के रूप में स्मरण करते हुए कहा कि यह स्थान केवल एक स्मृतिस्थल नहीं, बल्कि हमारी संघर्षशील विरासत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड वीर सपूतों की धरती है, जहां हर कोने में किसी न किसी शहीद का इतिहास बसता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी-मूलवासी समाज ने सदियों से जल, जंगल, जमीन की रक्षा तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। कई वीर सपूतों की हत्या कर दी गई, कुछ को जेल में डाल दिया गया, लेकिन उनके संकल्प और त्याग ने झारखंड की अलग पहचान को आकार दिया। उन्होंने कहा कि अब जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है—हमें एकजुट होकर अपने हक-अधिकार और राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अब 25 वर्ष का युवा राज्य है और सरकार प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। नौजवानों के कंधों को मजबूत करने के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि वे नए अवसरों का लाभ उठाकर राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभा सकें। उन्होंने बताया कि गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक योजनाएं जमीन पर उतारी जा रही हैं, जिससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने महिला स्वावलंबन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से आज राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही हैं। स्वयं सहायता समूह हों या लघु उद्यम—हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सरकार झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए नई कार्य योजनाओं पर तेजी से काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल 28 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है। इस अवसर पर 10 हजार से अधिक युवक-युवतियों को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल नौकरी नहीं दे रही बल्कि स्वरोजगार के विविध साधन भी तैयार कर रही है, ताकि लोग अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

“सेवा का अधिकार” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब योजनाएं गांव-गांव, घर-आंगन तक पहुंच रही हैं। अधिकारी जनता की दहलीज पर प्रयास लेकर पहुंच रहे हैं और सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी नागरिक को योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना न पड़े।

कार्यक्रम में विधायक ममता देवी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शहीद सोबरन सोरेन के योगदान को याद करते हुए राज्य के विकास में जनसहभागिता की अहम भूमिका पर भी जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

SIR फॉर्म भरने के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ मांगना पड़ा महंगा, महिला BLO को कारण बताओ नोटिस

July 11, 2026

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका सिंह पांडे, अधिकारियों को दिए निर्देश

July 11, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला, परिवार नियोजन पर दिया गया जोर

July 11, 2026

RECENT ADDA.

SIR फॉर्म भरने के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ मांगना पड़ा महंगा, महिला BLO को कारण बताओ नोटिस

July 11, 2026

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका सिंह पांडे, अधिकारियों को दिए निर्देश

July 11, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला, परिवार नियोजन पर दिया गया जोर

July 11, 2026

चैनपुर में देर रात बड़ा हादसा, कच्चे घर की छत गिरने से दो लोग घायल

July 11, 2026

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.