Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सरकार करेगी विमल लकड़ा के इलाज की पूरी व्यवस्था, सीएम ने दिए स्वास्थ्य मंत्री को निर्देश
#Trending

सरकार करेगी विमल लकड़ा के इलाज की पूरी व्यवस्था, सीएम ने दिए स्वास्थ्य मंत्री को निर्देश

By Muzaffar HussainJuly 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को निर्देश दिया कि विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए।

मुख्यमंत्री ने X के माध्यम से कहा कि झारखंड सरकार विमल लकड़ा जी और उनके परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है और उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन, खेलकूद, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने क्यूरेसेटा अस्पताल पहुंचकर विमल लकड़ा और उनकी पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय से विमल लकड़ा की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उन्हें सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खेत में बेहोश हुए थे बिमल लकड़ा
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय बिमल लकड़ा सोमवार को अपने गांव में खेत में बेहोश हो गए थे। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए कुरड़ेग ले जाया गया, जहां से उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सिमडेगा में कराए गए सीटी स्कैन में सिर में खून का थक्का पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों के परामर्श से उन्हें रांची के क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष एवं सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने जानकारी दी कि बिमल लकड़ा खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक बेहोश हो गए। राज्य सरकार और खेल विभाग की सतर्कता से यह स्पष्ट है कि विमल लकड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की चिंता और सम्मान सरकार की प्राथमिकता में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

RECENT ADDA.

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.