Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सरकार ने झारखंडी युवाओं को दिया धोखा: सुदेश महतो
#Trending

सरकार ने झारखंडी युवाओं को दिया धोखा: सुदेश महतो

By Samsul HaqueAugust 12, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Dhanbad : नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को उनका हक अधिकार देने की बातें करने वाली सरकार आज बाहरी युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही है। 1932 की स्थानीय नीति की दुहाई देने वाली सरकार पांच साल से 2016 में आकर अटक गई है। रोजगार और स्वरोजगार की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से लाखों युवा पलायन को विवश हैं। हमारी तैयारी युवाओं की शक्ति को राज्य की उन्नति में लगाने की है।

उक्त बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने धनबाद स्थित में आयोजित मिलन सह अभिनंदन समारोह में कही। इस दौरान कई नेताओं, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक हजार रुपये देने से पहले सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए गरीब परिवार को साल में 72 हजार और 2 हजार रुपए चूल्हा खर्चा देना सुनिश्चित करे। खेती के समय में सरकार ने महिलाओं को कतारों में खड़ा कर दिया है। इनकी सभी योजनाएं कागज़ों तक ही सिमित रह गई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले महीने इस राज्य और राज्यवासियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। कुशल नेतृत्व से ही झारखंड की धूमिल हुई छवि को बेहतर किया जा सकता है।

पार्टी के सभी कार्यकर्ता झूठ और लूट की बुनियाद पर चलने वाली इस सरकार की सच्चाई को जनता के समक्ष रखने का काम करें।उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का विश्वास आजसू पार्टी पर निरंतर बढ़ा है। लोगों का बढ़ता विश्वास राज्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराता है। हमने पूरी जिम्मेदारी के साथ राज्य की भलाई के लिए काम किया है और आगे भी करेंगे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

आप सभी अपने सार्वजनिक जीवन में जनता के बीच अधिक समय बिताएं।समारोह में आरजेडी नगर उपाध्यक्ष विजय चटर्जी, अजय चटर्जी, सत्यम राजपूत, मो. आसिम, सीमा चटर्जी, वंदना गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, कल्पना गोस्वामी, अधिवक्ता धर्मवीर कुमार पासवान, मधु गोप, अभिनंदन कुमार, परिमेंद्र कुमार, गोविंद पाठक, अनूप कुमार अग्रवाल, अवधेश यादव, देवेंद्र यादव, पप्पू, आनंद मिश्र, पी.सी महतो सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया विधानसभा के विधायक लंबोदर महतो, उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, महासचिव संजय रंजन, राधेश्याम गोस्वामी, धनबाद जिलाध्यक्ष मंटु महतो, सुभाष रवानी, सरिता देवी, बानी देवी, संतोष महतो, हलधर महतो, भास्कर ओझा, कुल्लू चौधरी, रति लाल महतो, अनूप पांडेय इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस खबर को भी पढ़ें : बेटी के लव मैरिज से खफा पिता ने प्रेमी की बहन से किया दु’ष्कर्म

इस खबर को भी पढ़ें : रियलमी का 300W चार्जर: स्मार्टफोन के लिए बेतहाशा तेजी!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.