फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर से कोलकाता और सिलीगुड़ी के लिए जल्द शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भागलपुर से कोलकाता, दुर्गापुर और सिलीगुड़ी के लिए जल्द सरकारी एसी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। पथ परिवहन निगम के भागलपुर प्रमंडल को नवंबर में 11 नई एसी बसें मिलने वाली हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर: पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भागलपुर से कोलकाता, दुर्गापुर और सिलीगुड़ी के लिए जल्द सरकारी एसी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। पथ परिवहन निगम के भागलपुर प्रमंडल को नवंबर में 11 नई एसी बसें मिलने वाली हैं। इनमें चार बसें भागलपुर डिपो को मिलेंगी।

भागलपुर डिपो को पहली बार सरकारी एसी बस मिलने जा रही है। विभाग की योजना इन बसों का परिचालन छठ पूजा तक शुरू करने की है। बस सेवा शुरू होने के बाद लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।

शुरुआत में भागलपुर से कोलकाता और दुर्गापुर के लिए बस चलाने की तैयारी है। सिलीगुड़ी के लिए भी सरकारी बस सेवा शुरू करने की योजना है। इससे भागलपुर के साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को भी फायदा होगा।

भागलपुर प्रमंडल में मिलने वाली 11 एसी बसों में चार भागलपुर, तीन मुंगेर और तीन जमुई डिपो को दी जाएंगी। वहीं, भागलपुर से रांची और बोकारो के लिए भी सरकारी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए झारखंड का परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि भागलपुर को पहली बार एसी बस मिलने जा रही है। बसों के आने और परमिट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram