फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स और खनिज प्रसंस्करण पर बढ़ा वैश्विक रुझान, निवेश की तैयारी

अमेरिकी विकास वित्त निगम और झारखंड सरकार के बीच खनिज विकास पर मंथन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। अमरीकी इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DFC) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची में झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग तथा उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों), खनिज अन्वेषण, प्रसंस्करण और खनिज-आधारित उद्योगों में निवेश की संभावनाओं का आकलन करना था।

प्रतिनिधिमंडल में यूएस डीएफसी के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक (दक्षिण एशिया) जतिन बत्रा और बिजनेस डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट करिश्मा रोहरा शामिल थीं। उन्होंने खान व भूतत्व तथा उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल (IAS) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा (IAS) और उद्योग निदेशक विशाल सागर (IAS) भी उपस्थित रहे।

बैठक में झारखंड की समृद्ध खनिज संपदा के मूल्य संवर्धन (Value Addition), वैज्ञानिक व सतत खनन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों के विकास और निजी निवेश को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य सरकार के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को झारखंड की औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत किए गए सुधारों और निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया।

DFC प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में प्रचुर खनिज संसाधनों और राज्य सरकार की निवेश-उन्मुख नीतियों की सराहना करते हुए खनिज तथा औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने में गहरी रुचि व्यक्त की। दोनों पक्षों ने भविष्य में कानूनी प्रावधानों के अनुरूप साझेदारी और निवेश के अवसरों पर सहमति जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram