फॉण्ट कनवर्टर NEW

बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जीती रेड बेल्ट

Chaibasa news : नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय, चाईबासा में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड के तत्वावधान में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में विद्यालय से चयनित 60 छात्राओं ने भाग लिया। ग्रेडिंग परीक्षा के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news : नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय, चाईबासा में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड के तत्वावधान में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में विद्यालय से चयनित 60 छात्राओं ने भाग लिया।

ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान छात्राओं की किहोन, काता और कुमीते के साथ-साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी ली गई।

परीक्षा का संचालन जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट 6वीं डिग्री, जापान) की देखरेख में हुआ। परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा (ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री, जापान) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

परीक्षा में सरस्वती सरदार, अनीता सोय, शिवानी लुगुन और मोनिका हेंब्रम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। परीक्षा के बाद विद्यालय की वार्डन बबीता महतो ने सफल छात्राओं को ग्रेडिंग प्रमाण पत्र और रेड बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

*9वीं क्यू रेड बेल्ट प्राप्त करने वाली छात्राएं*
खुशी महतो, सावित्री कनडायबुरु, सृष्टि भूईयाँ, सरस्वती सरदार, अनीता सोय, सुशीला सोय, अंजलि कुमारी माहली, स्मृति बारजो, शांति बारजो, पायो हाँस्दा, सौम्या बोयपाई, प्रिया महतो, मुस्कान सोरेन, सोनाली धनवार, खुशबू कांडुलना, नागुरी होनाहागा, सिरीन कंडुलना, पिनी पूर्ति, सुमंती हेंब्रम, धकलता लुगुन, शिवानी लुगुन, सोमवारी टूटी, स्वाती हेंब्रम, महिमा भूर, प्रेमी भूईयाँ, अमलीन भूर, बहामनी भूर, गीता महतो, संगीता माँझी, सुचिता पूर्ति और सुमित्रा हेस्सा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram