फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कैमरून देश की छात्राओं ने बांधा समां, कुंज मिस्टर फ्रेशर, खुशी बनी मिस फ्रेशर

झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची में फ्रेशर्स का आयोजन। कैमरून से पढ़ने आई छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां । झारखंड राय विश्वविद्यालय,रांची में शनिवार देर शाम फ्रेशर्स डे अभिवादन 2024 का आयोजन किया गया। झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची की कुलपति प्रो. डॉ. सविता सेंगर

अपनी भाषा में पढ़ें

  • झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची में फ्रेशर्स का आयोजन।
  • कैमरून से पढ़ने आई छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां ।
  • झारखंड राय विश्वविद्यालय,रांची में शनिवार देर शाम फ्रेशर्स डे अभिवादन 2024 का आयोजन किया गया।
झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची की कुलपति प्रो. डॉ. सविता सेंगर , कुलसचिव प्रो. डॉ. पीयूष रंजन  डीन मैनेजमेंट डॉ. हरमीत कौर, डीन एक्टरनल अफेयर्स प्रो. अशफाक आलम , डिपुटी रजिस्ट्रार प्रो. श्रद्धा प्रसाद एवं छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रो. सब्यसाची चक्रवर्ती,परीक्षा संचालक डॉ. वेद प्रकाश सिंह , प्रो . अनुराधा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ । इसके बाद प्रतिभागियों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिनमें एकल और ग्रुप डांस, गायन, कविता और वाद्ययंत्रों का समावेश था।
अभिवादन 2024 के दौरान मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर और मिस्टर और मिस वर्सेटाइल का चयन भी किया गया।
चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई जिसमें रैंप वॉक और क्वेश्चन आंसर सेशन महत्वपूर्ण था।
फ्रेशर्स डे के दरम्यान झारखंड राय विश्वविद्यालय नामकुम रांची में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रही कैमरून देश की छात्राओं से अपने पारंपरिक नृत्य और गानों पर ग्रुप डांस की प्रस्तुति करके एक अलग ही समां  बांधा। कार्यक्रम के समापन से पहले विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। इस वर्ष के मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया गया बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र कुंज कुमार राय को, मिस फ्रेशर चुनी गईं बी फॉर्म की छात्रा खुशी कुमारी वहीं मिस्टर वर्सेटाइल का खिताब मिला बीफार्म के सर्वजीत मुखर्जी जबकि मिस वर्सेटाइल बनी एमसीए की छात्रा रिया मिंज।
प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को कुलसचिव प्रो . पीयूष रंजन ने मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान
उन्होंने विश्वविद्यालय के फोटोग्राफी क्लब *द फ्रेमड*की भी सराहना की।
फ्रेशर्स डे का आयोजन विश्विद्यालय के कल्चरल क्लब के द्वारा किया गया था। अभिवादन के आयोजन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Advertisement

Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram