फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

घाटशिला में BJP का पावर शो! रघुवर दास की पदयात्रा से गरमाई सियासत!

Ghatsila News: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार का दिन पूरी तरह भाजपा के नाम रहा। जादूगोड़ा के बाजार इलाकों में जब पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पैदल निकले, तो माहौल चुनावी रंग में डूब गया। ढोल-नगाड़े, जयकारे, झंडे और जोश से भरी भीड़ ने पदयात्रा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ghatsila News: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार का दिन पूरी तरह भाजपा के नाम रहा। जादूगोड़ा के बाजार इलाकों में जब पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पैदल निकले, तो माहौल चुनावी रंग में डूब गया। ढोल-नगाड़े, जयकारे, झंडे और जोश से भरी भीड़ ने पदयात्रा को एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

लोगों का उत्साह और स्वागत

रघुवर दास और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन जब लोगों के बीच पहुँचे, तो दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया। कहीं पुष्पवर्षा हुई, तो कहीं कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी कर माहौल को जोशीला बना दिया। रघुवर दास ने हर गली-मोहल्ले में रुककर लोगों से जुड़ाव बनाया और समर्थन की अपील की।

झारखंड में बदलाव की मांग तेज़ — रघुवर दास

भीड़ को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा,

“झारखंड को स्थायी विकास सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। यह उपचुनाव प्रदेश में बदलाव की शुरुआत बनेगा।”

उन्होंने हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब विकास और पारदर्शी शासन चाहती है।

जनता का मूड भाजपा के पक्ष में — पार्टी नेता

भाजपा चुनाव प्रभारी सुरेश साहू और वरिष्ठ नेता गुरुचरण रजवाड़ ने कहा कि भीड़ साफ़ बता रही है कि घाटशिला की जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की नीतियों से लोग निराश हो चुके हैं और भाजपा को फिर मौका देने की तैयारी कर चुके हैं।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें गुंजन यादव, विभीषण सरदार, नूतन श्री दत्ता और कई स्थानीय नेता शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram