अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश और केंद्र दोनों स्तरों के कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।
स्टार प्रचारकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा राज्यसभा सांसद और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, विधायक सी.पी. सिंह, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, आरती कुजूर, किसुन दास, और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता भी सूची में शामिल हैं।
भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह घाटशिला सीट को किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है और इसके लिए पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।
गौरतलब है कि घाटशिला उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह उपचुनाव राज्य की राजनीति में भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है।

