फॉण्ट कनवर्टर NEW

जिला परिषद समन्वय समिति की सामान्य बैठक सम्पन्न

गुमला: जिला परिषद अध्यक्षा किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में आज जिला परिषद समन्वय समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी और सभी संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व्यवस्थित रूप से

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: जिला परिषद अध्यक्षा किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में आज जिला परिषद समन्वय समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी और सभी संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व्यवस्थित रूप से करते हुए सर्वप्रथम 16 सितंबर 2025 को आयोजित पिछली बैठक की कार्यवाही की सम्पन्नता की पुष्टि की गई तथा उस बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, गुमला को पुराने जिला परिषद भवन में अध्यक्ष कक्ष आवंटन संबंधी विषय पर चर्चा की गई और इसे जनहित से जोड़ते हुए सकारात्मक निर्णय हेतु प्रस्तावित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला परिषद व्यवसायिक भवन के क्वार्टरों के आवंटन एवं किराया निर्धारण पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें भूतल के एक क्वार्टर को ₹4800 मासिक किराये पर दिए जाने को अनुमोदित किया गया तथा शेष क्वार्टरों के उपयोग को प्रशासनिक सुविधा और राजस्व संवर्धन के अनुरूप सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। बैठक में जिला परिषद में कार्यरत संविदा आधारित कंप्यूटर ऑपरेटर एवं चतुर्थवर्गीय कर्मियों के मानदेय वृद्धि पर भी चर्चा की गई और इसे यथोचित स्तर पर संबोधित करने पर विचार किया गया। राजस्व मद से सितंबर से नवंबर 2025 तक हुए व्यय की समीक्षा के बाद उसे अनुमोदन प्रदान किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram