फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैस से भरे टैंकर ने 50 साल पुराने मंदिर को तोड़ा, बाल-बाल बची जान

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ग्वालटोली के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित एलपीजी गैस टैंकर ने सड़क किनारे बने करीब 50 साल पुराने बाबा बजरंगबली मंदिर में टक्कर मार दी। हादसे में मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मंदिर में स्थापित प्रतिमा भी

अपनी भाषा में पढ़ें

कटिहार। कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ग्वालटोली के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित एलपीजी गैस टैंकर ने सड़क किनारे बने करीब 50 साल पुराने बाबा बजरंगबली मंदिर में टक्कर मार दी। हादसे में मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मंदिर में स्थापित प्रतिमा भी टूट गई।

बताया गया कि एलपीजी से भरा टैंकर नवगछिया की ओर से आ रहा था। ग्वालटोली के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और टैंकर मंदिर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

टैंकर में गैस भरी होने के कारण कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, टैंकर से गैस का रिसाव नहीं हुआ। इससे एनएच-31 पर बड़ा हादसा होने से बच गया।

मंदिर के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर का पुनर्निर्माण कराने और हादसे के जिम्मेदार चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram