अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के पास छापेमारी कर दो युवकों, अखिलेश यादव और विवेक यादव को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपी खटाल चलाने की आड़ में नशे का अवैध धंधा कर रहे थे। छापेमारी के दौरान शुरू में अखिलेश को पकड़ा गया, जिसके पास से 548 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। हालांकि, उसका साथी विवेक मौके से भागने में सफल रहा था, जिसे बाद में पुलिस ने विद्यानगर से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तस्करों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अखिलेश ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के राउरकेला से सस्ते दामों पर गांजा लाकर रांची के विद्यानगर और आसपास के इलाकों में ऊंची कीमतों पर बेचते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों को खंगाल रही है ताकि तस्करी के इस रूट को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

