फॉण्ट कनवर्टर NEW

बनकटवा पेट्रोल पंप के पास पकड़े गए गांजा तस्कर, नेपाल बॉर्डर पर नाकाम हुई तस्करों की साजिश

East Champaran : जिले में पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना पर जीतना थाना पुलिस और SSB की टीम ने रविवार को संयुक्त छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से छह किलोग्राम

अपनी भाषा में पढ़ें

East Champaran : जिले में पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना पर जीतना थाना पुलिस और SSB की टीम ने रविवार को संयुक्त छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से छह किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है।

कार्रवाई बनकटवा पेट्रोल पंप के समीप की गई। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी पवन कुमार और अगरवा गांव निवासी अशर्फी राय के रूप में हुई है। दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और लिंकेज का पता लगाया जा सके।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेपाल की खुली सीमा के कारण इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस और सुरक्षा बलों को चकमा देने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, SP स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और SSB की सतर्कता से तस्करों की कई कोशिशें नाकाम हो रही हैं। इस हालिया सफलता से सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram