फॉण्ट कनवर्टर NEW

गांधी टोला की बेटी ने रचा इतिहास, जेएसएससी चयन पर समाज ने किया सम्मान

Chaibasa News: जेएसएससी परीक्षा में चयन होने पर चाईबासा के गांधी टोला निवासी पदम प्रसाद गुप्ता की छोटी पुत्री रानी गुप्ता को रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज), चाईबासा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा उनके आवास पर मोमेंटो और पुष्पगुच्छ

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: जेएसएससी परीक्षा में चयन होने पर चाईबासा के गांधी टोला निवासी पदम प्रसाद गुप्ता की छोटी पुत्री रानी गुप्ता को रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज), चाईबासा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा उनके आवास पर मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर रानी गुप्ता को बधाई दी गई।

मौके पर संघ के संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि रानी गुप्ता ने अपनी सफलता से रौनियार समाज और चाईबासा शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने रानी गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रानी गुप्ता ने बताया कि उनका चयन जेएसएससी परीक्षा के माध्यम से झारखंड सचिवालय, रांची के वित्त विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माता-पिता एवं परिवारजनों के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो सकी है। कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू, मनीष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष छोटू लाल गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, ऊषा गुप्ता, काली प्रसाद गुप्ता, रानी गुप्ता के पिता पदम प्रसाद गुप्ता, माता नीलिमा गुप्ता सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इससे पूर्व रानी गुप्ता खूंटपानी अंचल में राजस्व उप-निरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram