फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ससुराल से लौटते सड़क हादसा; गम्हरिया के युवक की गई जान, पुलिस जांच में जुटी

Jagannathpur: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव स्थित एक स्कूल के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jagannathpur: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव स्थित एक स्कूल के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पड़े युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन रविवार देर शाम घायल ने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बाइक का निबंधन आदित्यपुर निवासी संजय कुमार के नाम पर पाया गया। हालांकि, पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर संजय कुमार ने किसी भी तरह की बाइक खरीद या उपयोग से इनकार किया है। इस कारण पुलिस बाइक के वास्तविक उपयोगकर्ता की पहचान को लेकर गहन जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पहले नहीं हो सकी थी, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी बीच सोमवार को परिजनों ने सीनी ओपी पहुंचकर मृतक की पहचान की और बताया कि मृतक गम्हरिया के कमलपुर निवासी मधुसूदन है।

इस खबर को भी पढ़ें : गम्हरिया में खून का रिश्ता शर्मसार, बेटे ने दावली से पिता की हत्या

जानकारी के मुताबिक मधुसूदन खरसावां थाना क्षेत्र के चीलगू स्थित अपने ससुराल गए हुए थे। शनिवार देर शाम ससुराल से लौटने के दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ बाइक से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram