फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में जुआ विवाद बना खूनी खेल, फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इलाके में मंगलवार तड़के जुआ खेलते समय हुआ विवाद खूनी टकराव में बदल गया। इमली पेड़ के पास हुए इस विवाद के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इलाके में मंगलवार तड़के जुआ खेलते समय हुआ विवाद खूनी टकराव में बदल गया। इमली पेड़ के पास हुए इस विवाद के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घायल युवक की पहचान भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तड़के लगभग चार बजे कुछ युवक सड़क किनारे इमली पेड़ के पास बैठकर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान खेल के दांव पर कहासुनी बढ़ती चली गई और माहौल गर्म हो गया। अचानक एक युवक ने हथियार निकालकर गोली चला दी, जो सीधे दीपक के सीने में जा लगी।

घायल युवक की हालत गंभीर

गोली लगते ही अन्य युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दीपक को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए उसे रांची के रिम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सुबह तक लोग चर्चा करते रहे कि जुए के दौरान कैसे मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र राम ने बताया कि परिजन घायल को बिना पुलिस को सूचना दिए अस्पताल ले गए थे। पुलिस को बाद में इस फायरिंग की जानकारी मिली। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram