फॉण्ट कनवर्टर NEW

मझगांव में BJP का 47वां स्थापना दिवस, गागराई ने फहराया झंडा

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मझगांव में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मझगांव भाजपा कार्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यालय परिसर में पूर्व मंत्री बड़कुंवर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मझगांव में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मझगांव भाजपा कार्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यालय परिसर में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मजहर हुसैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष पीतांबर राऊत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह हेंब्रम सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद गोप, जगदीश नायक, गुलशन पिंगुवा, मार्शल पिंगुवा, मोहम्मद मुमताज, मोहम्मद जामाल, जुगल किशोर पिनगुवा, कांग्रेस माझी, संजीव बेहरा और टिकायत माझी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा फहराकर की गई। इसके बाद उपस्थित नेताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और अब तक के कार्यों पर चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत के कारण पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बना रही है।

मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि आत्ममंथन करने और आगे की दिशा तय करने का भी अवसर है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना, देश और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करना और भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहना है। साथ ही देश को हर स्तर पर मजबूत बनाना, सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना और भारत को विश्व स्तर पर आगे ले जाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने कर्तव्यों को समझें और देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर पार्टी की सोच और योजनाओं को साझा करें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का समापन किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram