फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्टेट बैंक सेक्टर-4 में लगा निःशुल्क हेल्थ कैंप, कर्मचारियों और ग्राहकों ने कराया जरूरी जांच

Bokaro News: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में पहल करते हुए सेक्टर 4 शाखा में जांच शिविर का आयोजन किया गया। ऑरकिड हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारियों, पेंशनर एवं ग्राहकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में पहल करते हुए सेक्टर 4 शाखा में जांच शिविर का आयोजन किया गया। ऑरकिड हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारियों, पेंशनर एवं ग्राहकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक बोकारो रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने आगंतुकों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, हीमोग्लोबिन आदि सामान्य स्वास्थ्य परीक्षणों की जांच की। साथ ही नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित की गई।
शिविर में बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चिकित्सक टीम द्वारा सीपीआर डेमो प्रदर्शित कर लोगों को कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में आकस्मिक उपचार व जीवन रक्षण पद्धति का सविस्तार व्याख्यान किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सिन्हा ने बताया कि बैंक समय-समय पर ऐसे सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। यह स्वास्थ्य जागरूकता के साथ लोगों को जीवन शैली में सुधार के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram