फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में ATM कार्ड स्वैप कर 70 हजार की ठगी

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डिमना रोड निवासी मोती सिंह 27 सितंबर

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार डिमना रोड निवासी मोती सिंह 27 सितंबर की रात डिमना रोड स्थित केनरा बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद कैश नहीं निकलने पर पीछे खड़े एक युवक ने खुद को मददगार बताया और रुपये निकालने की बात कही। युवक ने इस दौरान मोती सिंह का ATM कार्ड लिया और मशीन में कार्ड लगाने का नाटक करते हुए कार्ड बदल दिया। साथ ही मशीन में कार्ड फंसा देने के बाद वह वहां से फरार हो गया।

थोड़ी ही देर में मोती सिंह के मोबाइल पर 70 हजार रुपये निकासी का मैसेज आ गया। मामले की जानकारी मिलते ही मोती सिंह ने तुरंत उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज बयान के आधार पर मोबाइल नंबर 8409036059 से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना ATM कार्ड स्वैपिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराध का हिस्सा प्रतीत होती है। जांच टीम ATM बूथ और बैंक से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram