फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा कॉलेज हॉस्टल के चार छात्र बने सरकारी कर्मचारी

Chaibasa News: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान टाटा कॉलेज, चाईबासा के सामान्य छात्रावास के चार छात्रों का चयन हुआ है। इनमें दो छात्रों को सहायक आचार्य शिक्षक के पद पर और दो छात्रों को तसर विभाग में नियुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान टाटा कॉलेज, चाईबासा के सामान्य छात्रावास के चार छात्रों का चयन हुआ है। इनमें दो छात्रों को सहायक आचार्य शिक्षक के पद पर और दो छात्रों को तसर विभाग में नियुक्त किया गया है। चयनित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं— मंगल सिंह मालिक और विजय कुमार दास को सहायक आचार्य शिक्षक की पदस्थापना मिली है, जबकि छोटा पिंगुवा और राजेश पिंगुवा तसर विभाग में नियुक्त हुए हैं।नियुक्ति पत्र मिलने की खबर से छात्रावास और कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त हो गया। टाटा कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य ने इस अवसर पर छात्रावास के अन्य विद्यार्थियों से अपील की कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram