फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

20 रुपये देकर बहलाया बच्ची को, ढेंगाम हाट से उठा ले गई चार माह का बच्चा

Jamshepur news:पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती ढेंगाम हाट से चार माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshepur news:पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती ढेंगाम हाट से चार माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से महज 14 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष झूमा रानी मंडल को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, डूमरिया प्रखंड के रांगामाटिया केंदुआ गांव निवासी सोपान सरदार की पत्नी प्रतिमा सरदार रविवार को अपनी बेटी और चार माह के बेटे के साथ घरेलू सामान की खरीदारी के लिए ढेंगाम हाट पहुंची थीं। बाजार में खरीदारी के दौरान प्रतिमा सरदार कुछ सामान देखने के लिए आगे बढ़ीं और अपने बेटे को बेटी की गोद में छोड़ दिया। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्ची से बातचीत करने लगी।

बताया जाता है कि महिला ने बच्ची को 20 रुपये देकर खाने-पीने का सामान लाने के लिए पास की दुकान पर भेज दिया और कहा कि तब तक वह बच्चे को संभाल लेगी। बच्ची के जाते ही वह महिला चार माह के मासूम को लेकर मौके से फरार हो गई। जब बच्ची कुछ देर बाद लौटी तो न तो उसका भाई वहां था और न ही वह महिला।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रतिमा सरदार मौके पर पहुंचीं और हाट परिसर सहित आसपास के इलाकों में अपने बेटे की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोवाली थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस ने हाट में मौजूद लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों व मोबाइल ट्रेसिंग के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया। जांच के क्रम में पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष झूमा रानी मंडल को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनके पास से अपहृत चार माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram