फॉण्ट कनवर्टर NEW

470 करोड़ में सिरमटोली से मेकॉन गोलचक्कर तक बनेगा फोर लेन फ्लाईओवर

Ranchi : शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पथ प्रमंडल, रांची के अंतर्गत सिरमटोली चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक लगभग 2.34 किलोमीटर लंबे चार लेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पथ प्रमंडल, रांची के अंतर्गत सिरमटोली चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक लगभग 2.34 किलोमीटर लंबे चार लेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड रोड सह आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) के निर्माण कार्य को पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 470 करोड़ 12 लाख 79 हजार 800 रुपये खर्च किए जाएंगे।

सरकार का मानना है कि यह परियोजना रांची के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक को जाम मुक्त करने में मील का पत्थर साबित होगी। वर्तमान में सिरमटोली, राजेन्द्र चौक और मेकॉन गोलचक्कर के बीच यातायात का दबाव काफी अधिक है, जिससे अक्सर लंबा जाम लगता है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड के निर्माण से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इस परियोजना के दायरे में भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (Resettlement & Rehabilitation) जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी शामिल हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों की जमीन या संपत्ति इस परियोजना के अंतर्गत आएगी, उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी। इससे विकास कार्य और नागरिकों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद रांची शहर के ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह परियोजना न केवल जाम की समस्या को कम करेगी, बल्कि शहर की आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर छवि को भी मजबूत करेगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि समय पर काम पूरा होने से रांची को एक नई पहचान और बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram